निरसा के दवा दुकानदार कोरोना वायरस से बचाव का प्रोडक्ट हैंड सेनेटाइजर की कीमत मनमाने दाम पर वशूल रहें है अधिकारी मौन



निरसा :- विश्व मे फैले कोरोना वायरस से भारत अछूता नही है । इसकी रोक थाम के लिये युद्ध स्तर पर बचाव के प्रयास किये जा रहे हैं । स्वयं देश के प्रधान मंत्री बचाव के उपाय के साथ कारगर कदम उठा रहे हैं साथ ही साथ देश की जनता को सावधानी बरतने का सुझाव भी दे रहे हैं तो दूसरी ओर मेडिकल दुकानदार कोरोना वायरस के प्रोडक्ट हैंड सेनेटजर की कीमत मनमाने दाम पर वशूल रहे हैं । इसका असर निरसा में भी देखा जा रहा है ।
 मजबूरी में केरोना वायरस से भयाक्रांत जनता हैंड सेनेटाइजर ऊंची कीमत पर खरीदने को मजबूर है । स्वयं सिटी लाइव का सम्बददाता निरसा के कई दुकानों पर गया परिचित होने के कारण स्टॉक नही होने का बहाना बना दिया जबकि जामताड़ा रोड पर स्थित एक दुकानदार ने कहा कि 100 एम एल का स्टॉक है मगर सीमित है कीमत ऊंची लगेगी । मरता क्या नही करता ऊंची कीमत देकर सौ एम एल का चार फाइल एक हजार में खरीदने को मजबूर होना पड़ा । बोतल पर कीमत का 250 रु का स्टिकर भी लगा था । मास्क का भी यही हाल है । जानकर सूत्र का कहना है कि डुप्लीकेट सेनेटाइजर बाजार में मंगा कर दुकारदार ऊंची कीमत मनमाने ठंग से वशूल रहे हैं। समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर समुचित करवाई करने की आवस्यकता है । क्या आशा की जाय कि अधिकारी मुनाफाखोरों पर करवाई कर जनता को करोना वायरस से बचाव की दिशा में करवाई करेंगे ?

Comments