त्वचा पर सफेद दाग (विटिलिगो) क्यों होते है!

विटिलिगो (सफेद दाग रोग-  विटिलिगो या सफ़ेद दाग त्वचा की ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा के कुछ भाग अपना रंग खो देते हैं। त्वचा के रंग की ज़िम्मेदारी मेलेनोसाइट्स कोशिकाओं की होती है और जब इम्यून कोशिकाएं गलती से शरीर के अंदर इन (मेलेनोसाइट्स) कोशिकाओं पर हमला कर नष्ट कर देती हैं, तब त्वचा में विटिलिगो की स्थिति उत्पन्न होती है। इस स्थिति में लोगों के शरीर पर सफ़ेद रंग के दाग दिखाई पड़ते हैं। विटिलिगो के धब्बे शरीर के विभिन्न अंगों पर या किसी एक ही जगह पर उत्पन्न होते हैं। त्वचा की यह स्थिति लोगों में भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक समस्या का कारण बनती है।

Comments