देवधाम झाड़ोता मंदिर पर अनेक स्थानों से गुर्जर समाज के पदयात्राऐं पहुची - राजस्थान

सकतपुर, बारां राजस्थान, (मुकेश कुमार गोचर) -  राजस्थान गुर्जर विकास परिषद के तत्वावधान मे शनिवार को देवधाम झाड़ोता मंदिर पर अनेक स्थानों से पदयात्राऐं पहुची, 
जिनका देवधाम झाड़ोता कि पावन धरा पर पहुंचने पर देवनारायण पुण्यार्थ समिति झाड़ोता की ओर से भव्य स्वागत किया गया, जानकारी के अनुसार भीमराज गुर्जर व जमनालाल गुर्जर पूर्व सरपंच सिमलिया ने बताया कि हर वर्ष कि भांति गुर्जर समाज के तत्वावधान मे सुल्तानपुर, दुधियाखेडी माता जी कनवास, बोरीना कला सांगोद , अरण्याखेडा केथुन , बकानी आदि स्थानो से पदयात्री देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुंचे है, 
पदयात्रा मे हजारो महिला-पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते व भगवान देवनारायण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिसके चलते धर्ममय माहौल बना रहा, पदयात्रा के देवधाम झाड़ोता मंदिर पर पहुचने पर दिनभर मेला के जेसा माहोल बना रहारहा ! 

रिपोर्टर
मुकेश गोचर

Comments