अनोखी प्ररम्परा के तहत फागुनी बेला के अवसर पर न्हाण लोकोत्सव पर्व बड़े धूमधाम व भाईचारे के साथ बनाया, राजस्थान

सकतपुर, बारां राजस्थान - मुकेश कुमार गोचर,  परम्पराए है तो अपनी संस्कृति है और संस्कृति है तो हमारी पहचान है ,  आज भी सकतपुर कस्बे मे अनोखी प्ररम्परा के तहत यहा पर फागुनी बेला के अवसर पर  न्हाण लोकोत्सव पर्व बड़े धूमधाम व भाईचारे के साथ बनाया जाता है, जानकारी के अनुसार न्हाण लोकोत्सव  समिति के सदस्य चम्पालाल नागर, हरिओम कारपेन्टर , दुर्गाशकंर मीणा, न्हाण पटेल कृष्णमुरारी सुमन, मुरलीधर योगी, छेलबिहारी गोत्तम सहित अनेक ग्रामीणो ने बताया कि कस्बे मे वर्षो से चली आ रही परम्परा के तहत हर वर्ष ग्रामवासी भाई चारे के साथ न्हाण लोकोत्सव  पर्व मनाते आ रहे है, इस बार भी न्हाण लोकोत्सव  पर्व के अवसर पर 21 मार्च को ब्रम्हाणी माता चोक पर रात्री न्हाण का आयोजन होगा 
जिसमे हाड़ौती के अनेक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे वही रातभर हास्य कलाकार ग्रामीणो का अपनी कला से मनोरंजन करेंगे इस के बाद सवेरे अनेक देवी देवताओ कि आकर्षक झांकी या निकाली जायेगी,
 वही 22 मार्च  को दिन के न्हाण मे बादशाह कि सवारी निकाली जायेगी, बादशाह कि सवारी के साथ साथ उमराव, चाचा बोहरा, पागल बाबा, लुहार लुहारिन, सहित अनेक प्रकार के स्वांग निकाले जाते है न्हाण लोकोत्सव  पर्व को देखने के लिए आसपास के अनेक गांवो से ग्रामीण पहुंचते है, वही न्हाण लोकोत्सव पर्व  के समापन के अवसर पर शाम को बादशाह के मकान पर महफिल का आयोजन किया जाता है, न्हाण लोकोत्सव पर्व के अवसर पर कस्बे के हर घर मे दाल बाटी चुरमा बनाया जाता है, सभी फोटो कस्बे के न्हाण लोकोत्सव पर्व के फाईल फोटो है

Comments