पटना: होली से पहले बड़ी लूट को अंजाम देने वाले थे अपराधी, पुलिस ने पहले ही धर दबोचा
पटना: पटना पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन के तहत शहर में लूट की बड़ी घटना को होने से पहले उसका पर्दाफाश कर दिया है. साथ ही पुलिस ने साजिश रचते रंगे हाथों पांच अपराधियों को रंगे हाथों दबोचा है. पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और चार मोटरसाइकिल जब्त की है.
पुलिस अधिकारी उपेंद्र शर्मा को वैशाली से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. होली से पहले कंकड़बाग स्थित आदित्य विजन से जमा होने वाले पैसे का डाका डालने वाले थे. होली के कारण बैंक बंद होने से पहले शो-रूम का सारा पैसा बैंक में जमा होगा, इस बात की जानकारी आरोपियों को थी. प्लानिंग के तहत अपराधियों ने लूट की बड़ी साजिश रची, लेकिन पटना पुलिस ने समय पर अपराधियों के मंसूबो पर पानी फेर दिया.
पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस लूट में शो-रूम के लाइनर राहुल कुमार की अहम भूमिका थी. राहुल उसी शो-रूम के बोरिंग रोड ब्रांच में अकॉउंटेंट था, जिसे शोरूम की हर गतिविधि की जानकारी थी. शर्मा ने बताया कि जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तब लूट की प्लानिंग के पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ. लूट की घटना से पहले ही पुलिस और एसटीएफ के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
पुलिस ने बताया कि राहुल ने अपने ही साले रोहित के साथ मिलकर लूट की पूरी घटना का प्लानिंग की थी और रोहित ने वैशाली के चार पेशेवर अपराधियों के साथ संपर्क किया. सभी हथियारों से लैस होकर पटना लूट की घटना को अंजाम देने पहुंच चुके थे. लेकिन जॉइंट ऑपरेशन के तहत सभी अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा और शहर में एक बड़ी घटना को पुलिस ने समय रहते विफल कर दी.
Comments
Post a Comment