साहब पैसे ना होने के कारण मेरी बेटी पिछले 24 घण्टे से भूखी है, इसलिए वापस अपने गांव जा रहा हुं!
हल्द्वानी - आज किच्छा में ड्यूटी के दौरान एक बेबस और लाचार पिता से मुलाकात हुई जो अपनी दो बेटियों के साथ साइकिल से 50 किलोमीटर हल्द्वानी से बहुत परेशान हालत में किच्छा पहुंचा था रोकने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी एक लड़की बीमार है कोरोनावायरस की मार के बाद रोजगार ना होने के कारण हल्द्वानी से वापस अपने घर साइकिल से जा रहा तथा वह और उसकी बेटियां पैसे न होने के कारण पिछले 24 घंटे से भूखे हैं उनकी हालत देखकर सच में आंखों में आंसू आ गए
हमारी चेकिंग पुलिस टीम द्वारा आपस में सहयोग राशि जमा कर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई उक्त व्यक्ति को कोरोनावायरस के खतरे से अवगत कराते हुए सेनीटाइज किया गया तथा तुरंत घर जाने हेतु बताया बच्चियों को जब हमारे द्वारा खाने के लिए कुछ टॉफिया दी गई तो उनके चेहरे पर खुशी वह आंखों में चमक देखने लायक थी सच बताऊं उनकी खुशी देखकर ड्यूटी की कई दिन की थकान दूर हो गई! मेरा इस फोटो को शेयर करने का उद्देश्य मात्र यह है कि देश की विषम परिस्थिति में यथासंभव सरकारी तंत्र के कर्मियों के सहयोग से आसपास के गरीब असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहायता प्रदान करें! इस विषम परिस्थिति से निकलने में सभी भारतवासियों का सहयोग नितांत आवश्यक है
Comments
Post a Comment