हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, ड्राइवर की मौत - 2020
जच्चा-बच्चा को छोड़ने जा रही थी, टीएमटी की हालत गंभीर
मीरगंज। जच्चा बच्चा को पहुंचाने जा रही 102 एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। एंबुलेंस के टीएमटी समेत उसमें सवार सभी महिला-पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ड्राइवर की मौत की सूचना पर उसके घर में मनाई जा रहीं होली की खुशियां मातम में बदल गईं
गांव सैंजना निवासी युसुफ की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसे अस्पताल से रिलीज करते हुए 102 एंबुलेंस के ड्राइवर अजयवीर निवासी बीसलपुर, पीलीभीत और टीएमटी आदेशपाल निवासी हरदोई को उसके गांव सुरक्षित पहुंचाने को निर्देशित किया गया। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस में जच्चा सोनम व उसका बच्चा, उसका पति युसुफ और ससुर अकबल अली व सास मुन्नी सवार थे। बताते हैं कि इलाके की पुलिस चौकी के पास ही बराबर से जा रहे किसी वाहन ने एंबुलेंस से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे एंबुलेंस का संतुलन गड़बड़ा गया और एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक अजयवीर को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस हाईवे पर पलटने से उसके चालक अजयवीर व टीएमटी आदेशपाल गंभीर घायल हो गये थे, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां अजयवीर की मौत हो गई। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घरों को पहुंचा दिया गया है।
Comments
Post a Comment