नहटौर के विधायक ओम कुमार देंगे कोरोना राहतकोष में 20 लाख रुपये
नहटौर - (मोहम्मद फैजान) - क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की है। मालूम हो कि पूरा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में है। जिससे भारत देश भी अछूता नहीं है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए सरकार ने 21 दिन का लोकडाउन किया है। इस स्थिति में हमारे जनप्रतिनिधि भी आगे आए हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार ने बताया कि इस समय हमारा देश परेशानी से जूझ रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से अपने घर में रहने की अपील करते हुए कहा कि उनका प्रयास होगा कि विधानसभा क्षेत्र के गरीबों की सरकार द्वारा खाद्य सामग्री, भिजवाई जाएगी ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे। खाद्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी विधायक निधि से उन्होंने 20 लाख की धनराशि का पत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यह लोकडाउन उनकी सुरक्षा के लिए के लिए लगाया गया है हमें कोरोनावायरस की इस जंग में सरकार के निर्देशों का पालन करना है तभी हम इस वैश्विक महामारी से अपने आप को बचा सकते हैं।
Comments
Post a Comment