लाकडाउन दृष्टिगत पीआरवी112 व गौरीगंज पुलिस कार्यालय ने संयुक्त रूप से गरीब, असहाय, जरूरतमद लोगों खाद्य सामग्री पैकेट बितरण किया
रिपोर्टर शिवकेश शुक्ला
अमेठी/कोरोना वायरस के दृष्टिगत लाकडाउन के दौरान जिला अधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा दिनांक 29.03.2020 को संयुक्त रूप से पुलिस कार्यालय गौरीगंज से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत खाद्य सामग्री जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक और मसाला आदि के पैकेट वितरित किए गए तथा जनपद में चल रही यूपी पीआरवी 112 पर भी राहत खाद्य सामग्री को रखकर जरूरतमंद लोगों में वितरित किए जाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
इस प्रकार लाकडाउन के दौरान जनपद के सभी क्षेत्र में जरूरतमंद व असहाय लोगों को प्रतिदिन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है ।
Comments
Post a Comment