अलीगढ़ में 1 अप्रैल से 15 जून तक 92 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

अलीगढ़ -  अलीगढ़ जनपद में 1 अप्रैल से 15 जून तक 92 क्रय केंद्र पर गेंहू की खरीद होगी। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि इस बार पूर्व की भांति सभी खरीद ऑनलाइन पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी।

 इसकी सही ढंग से खरीद कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में ओटीपी व्यवस्था लागू होगी जो पंजीकृत मोबाइल संख्या पर ओटीपी आएगा जिसे 5 मिनट के भीतर दर्ज करना होगा। डीएम ने सभी एजेंसियों के जिला प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से पूर्व केंद्र पर संपूर्ण व्यवस्था कर लें। इसके साथ ही गेहूं का खरीद मूल्य 1925 रुपए प्रति कुंतल तथा 20 रुपए उतराई-छनाई के लिए सरकार अलग से देगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि
किसानों को गेहूं बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। किसान जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे, या खुद से इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें किसानों को अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।

Comments