कीलापुर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मे खाता खुलवाने गए सीनियर सिटीजन के साथ बैंक अधिकारी ने की अभद्रताl
शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के विकासखण्ड मिर्जापुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कीलापुर मे किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए खाता खुलवाने गए मिर्जापुर कस्बे के निवासी एक सीनियर शैलेंद्र कुमार पांडे 11फरबरी 2020को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कीलापुर मे अपना बचत खाता खुलवाने गए थे! वे कम रोशनी की वजह से अपना फार्म नहीं भर सके !इसलिए बिजली की रोशनी में बैंक अधिकारी अभिनव गुप्ता के काउंटर के बाहर खड़े होकर फार्म भरने लगे जो बैंक अधिकारी अभिनय गुप्ता को नागवार लगा और उन्होंने इस सीनियर सिटीजन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बैंक के बाहर से फार्म भरकर लाने चेतावनी दे दी! बैंक अधिकारी के असंसदीय भाषा से आहत श्री पांडे अपना फार्म काउंटर पर ही छोड़कर जाने लगे! बैंक अधिकारी के दुर्व्यवहार को देखकर शाखा प्रबंधक श्री शरद गंगवार भी बर्दाश्त न कर सके! और उन्होंने अधिकारी को खामोश रहने की चेतावनी देते हुए श्री पांडे को बुलाकर बैठाया और उनका खाता खोलकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया ! बैंक अधिकारी के अभद्र व्यवहार से आहत श्री पांडे ने बैंक अधिकारी की शिकायत बैंक के चेयरमैन और क्षेत्रीय प्रबंधक को प्रेषित की है!
Comments
Post a Comment