कैंट थाने में महिला ने युवक को चप्पल से पीटा - Indian Public News


प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा) -  नेवादा से गायब 13 साल की बच्ची को बेचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को महिला अधिकार संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक युवक को पकड़ा। उसे कैंट थाने में पुलिस के सामने ही चप्पल से पिटाई कर दी। थाने के अंदर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए। कैंट पुलिस ने चप्पल से पीटने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नेवादा की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को कैंट थाने में 13 साल की बच्ची के गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई। करीब दो महीने पहले बच्ची घर से सामान लेने निकली थी, उसके बाद से पता नहीं चला। पीड़िता की मदद के लिए महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं सामने आ गईं। पूछताछ के दौरान उस महिला को पकड़ा जिसके घर से बच्ची लापता हुई थी। उन्होंने तीन महिला और एक अंकित नामक युवक को पकड़कर थाने लाया।



रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज

Comments