पति से झगड़कर पत्नी ने लगाई फांसी - Indian Public News
प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा) - प्रयागराज स्टेशन के पास बुधवार को एक दुकानदार की पत्नी ने फांसी लगा ली। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि दिनेश साहू प्रयाग स्टेशन के पास रहता है। परिवार में उसकी मां, 40 वर्षीय पत्नी प्रीति और 9 साल का बेटा कुणाल है।
बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को किसी बात पर पति-पत्नी में कोई विवाद हुआ था। बुधवार को स्थिति सामान्य थी। साढ़े तीन बजे बच्चे को ट्यूशन जाना था। वह नीचे अपने पिता के पास था। तैयार होने के बाद दूसरी मंजिल पर अपनी मां के पास गया तो चीख उठा। कमरे में प्रीति फांसी पर लटकी थी। दिनेश ने पड़ोसियों की मदद से फंदे को काटकर प्रीति को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। एसआरएन में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फांसी की सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने तफ्तीश की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा रहा।
Comments
Post a Comment