राजापुर मल्हुआ में लाखों के जेवर-नकदी चोरी - Indian Public News


प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा)  -  सोरांव क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ गांव में गुरुवार रात मकान के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों का जेवर उड़ा दिया। बगल के कमरे में सो रहे परिजनों का दरवाजा बाहर से बंद कर घंटों तक आलमारी व बाक्स का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। घटना को लेकर परिवार में हड़कंप मच गया है।

सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ गांव निवासी सत्य प्रकाश पांडेय पुत्र शेष नारायण पांडेय पुरोहित का कार्य करते हैं। गुरुवार रात सत्य प्रकाश पांडेय उर्फ सच्चा पंडित व पिता शेष नारायण पांडेय समेत परिजन मकान के अलग अलग कमरे में सो रहे थे। मकान के अंदर एक कमरे में रखा बाक्स व आलमारी के अंदर महिलाओं के जेवर समेत लाखों रुपये नकदी रखा था। मकान के पीछे तरफ लगे दरवाजे की कुंडी तोड़ अज्ञात चोर माकान के अंदर प्रवेश कर गए। बगल के कमरे में सो रहे परिजनों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। चोर ने आलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए।घर के बाहर है मकानसत्य प्रकाश पांडेय का मकान गांव के बाहर अकेला बना हुआ है। इसके चलते चोरों ने बड़े आराम के साथ चोरी की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। मकान के पीछे सरसों के खेत से रास्ता बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सोरांव थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया है।मारने की तैयारी से आए थे चोरसत्य प्रकाश के घर में घुसे चोर पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। माकान के अंदर पत्थर के साथ अन्य औजार साथ लेकर आए थे। ग्रामीणों के हमले से निपटने की पूरी तैयारी कर घर में चोर घुसे थे। घंटों चोरी करने के बाद पीछे की तरफ से फरार हो गए। सत्य प्रकाश समेत घर के लोग सुबह उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने के चलते नहीं निकल पा रहे थे। गांव के कुछ लोग पहुंच कर कुंडी खोल बाहर निकाला गया।



रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज


Comments