एसपी सिटी दे रहे अपराध को बढ़ावा, चढ़ रहा चढ़ावाजौनपुर।- Indian Public News
जौनपुर, उत्तर प्रदेश (संतोष कुमार यादव) - जनपद में अपराध का डंका बजा रहे एसपी सिटी अपने निजी ट्रस्ट छोटा काशी की आड़ में समाजसेवी और लोक सेवक की पदवी निभा रहे हैं ।
इसके साथ ही भूमाफिया बनकर वर्दी की आड़ में अपराधिक संगठन भी चला रहे हैं । करोड़ों की जमीन पर जबरन अवैध कब्जे के बावजूद शिव की आड़ में अकूत संपत्ति हासिल करने की अविधिक विधि भी अपना रहे हैं।सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ ,गाजीपुर ,बलिया इत्यादि क्षेत्र के दुर्दांत अपराधियों और लुटेरों का इनकी ट्रस्ट पर आवाजाही तथा एसपी सिटी पंडा से मिलने वाला आशीर्वाद जनपद में दोबारा किसी दूसरी बड़ी वारदात को ना सिर्फ इशारा करता है बल्कि करोड़ों की हो चुकी डकैती कि ओर भी इशारा करता है। जिसमें अपराधियों को उनके मंसूबे में कामयाबी हेतु घटना के चंद्र सेकंड पहले 6 महिला पुलिसकर्मियों का दुकान से हटना फिर डकैती के उपरांत जमकर गोलीबारी के बाद भी पुलिस की लाचारी और खामोशी के साथ साथ अपराधियों को जनपद पार हो जाने की पूरी सुविधा प्रदान की गई। पुलिस द्वारा बनाए गए मुख्य आरोपी के साथ साथ दरोगा व थाना अध्यक्ष लाइन बाजार के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई ना होना तथा 3.5 प्रतिशत खुलासे के उपरांत प्रकरण को दफन कर देना पुलिस पर सवालिया निशान नजर आता है। इस ट्रस्ट पर जनपद के अन्य भू माफिया, सफेदपोश,छोटे अपराधी भी ना सिर्फ झाड़ू और पोछा लगाते नजर आते हैं बल्कि मोहल्लों में खुलेआम तांडव के साथ-साथ गरीब लाचार के घर मकान पर कब्जे के साथ मोहल्ले से भैंस और बकरा चुराते हैं।रंगे हांथो पकडे जाने पर सिपाह पुलिस वाले खुद छुड़ाते है। इन अपराधियों को एसपी सिटी अपने घिनौने और काले कारतूतो से बचाव हेतु गवाह और स्वाहा रूप में मोहरा बनाते हैं। जिनको कोतवाली पुलिस पूरा संरक्षण देती चली आ रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए गए अपराध और अपराधियों के खिलाफ योजना इनके लिए विभागीय सहयोग प्रदान करती नजर आती है।
रिपोर्टर
संतोष कुमार यादव
(दिल्ली क्राइम प्रैस)
मोबाइल - 9795951125
जौनपुर, उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment