गांव फरीदपुर के सड़क हादसे में नौवीं के छात्र की मौत - India Public News
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (दुर्गेश विश्वकर्मा) - थरवई थानाक्षेत्र के थानापुर गांव के सामने रविवार रात हाईवे पर किसी वाहन की चपेट मे आने से नौवीं के छात्र की मौत हो गई।
उतरांव के फरीदपुर गांव का प्रशांत कुमार (14) पुत्र दीपचन्द्र नौवीं का छात्र था। रविवार रात प्रशांत आराकला गांव के अपने दोस्त मुकेश और सोनू के साथ घर से यह कह कर निकला था की ढ़ाबे पर खाना खाने जा रहा है। तीनों ने थानापुर स्थित ढ़ाबे पर भोजन किया इसके बाद मुकेश और सोनू एक बाइक पर हो गए और प्रशांत दूसरी बाइक पर अकेले हो गया। तीनों ढाबे से कुछ ही दूर पहुंचे थे तभी प्रशांत की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रशांत चार बहनों में इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत से घर मे कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment