ब्रेकिंग न्यूज़ :-आग से दहेज का सामान जलकर राख

पीलीभीत।  तहसील कलीनगर के ग्राम भैरव काला में गुलजारीलाल वीर साए मेवाराम के घर में भीषण आग लग गयी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मेवाराम के यहां कुछ महीनों में लड़की की शादी थी, जिसके लिए परिजनों ने घर में सामान लाकर रखा था।  पड़ोस में घूरे पर पड़ी आग ने  पड़ोस में स्थित गुलजारीलाल के घर को चपेट में ले लिया ।  आग से गुलजारीलाल का काफी नुकसान हुआ है।  मौके पर पहुंचकर गांव वालों ने आग को काबू किया। 

-मनोज कुमार की रिपोर्ट 
       BVC709127


Comments