सावधान विदेश भेजने नाम पर लाखो रुपये ठगे - दिल्ली क्राईम प्रैस

पानगढ़िया, महाराष्ट्र (प्रवीन कुमार)  -  विदेश भेजने के नाम से करते है लाखो - करोड़ो की लुटपाट। अक्सर कुछ लोग विदेश में पैसा कमाने के लिए अपना घर और माँ- बाप को छोड़ने के लिए भी तैयार हो जाते है। उधार, कर्जे पर, सेविंगस से पैसा लाकर विदेश भेजने वालो को देते है। लेकिन कुछ दिन पता चलता है कि वहाँ कोई ऑफिस नही, फोन भी नही लग रहा अगर फोन लगता भी है तो कॉल रिसीव नही होती है। अब ऐसे में पुलिस प्रशासन ही एक मात्र सहारा रह जाता है। लेकिन अगर क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन भी उन लोगो से मिले हुये तो क्या होगा, क्या होगा उस इंसान का जिसने कर्ज लाकर दिया। जी हां ऐसा ही एक गंभीर मामला सामने आया है।

प्रवीण कुमार ने हमे यह कार्ड भेजा है। एवं लिखा है।
यह जो मैंने कार्ड भेजा है यह फ्रॉड कंपनी है यह लोग जनता से पैसा लेकर गल्फ कंट्री भेजते हैं पैसा लेने के बाद कोई कंट्री भेजते नहीं मोहम्मद इलियास नाम का एक व्यक्ति है जिससे ₹55000 रुपए लेकर फरार है ना जाने कितने लोगों से पैसा ले चुका है यह कंपनी फोन चालू है लेकिन फोन नहीं  उठाते।

दिल्ली क्राईम प्रैस आपसे अनुरोध करता है कि विदेश में पैसा कमाने के लिए जाना अच्छी बात है। इससे देश और घर परिवार, गांव का नाम रोशन होता है। लेकिन किसी को भी पैसा देने से पहले अच्छी तरहा से छानबीन अवश्य कर ले। 

Comments