बिहार: वजीरगंज में चार जगहों पर चोरों ने मचाया उत्पात, लाखों का सामान चोरी
दिल्ली क्राइम प्रेस:- दीपक कुमार की रिपोर्ट
वजीरगंज। प्रखंड के पुनावा, उमनबिगहा एवं वजीरगंज बाजार में शुक्रवार की रात कई चोरी की घटनाओ में दो बुलेट, एक ट्रैक्टर सहित एक किराना दुकान एवं बिस्कोमान का ताला एवं शटर तोड़कर लाखों रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई । चोरों के भय से लोग अब रात में रतजगा करने को मजबुर है । शुक्रवार की रात गया नवादा एनएच 82 पर स्थित पुनावा मुख्य सड़क पर अवध लाल के किराना दुकान में करीब दस हजार रुपया नकद सहित अन्य समान को चोरों ने शटर को तोड़कर चुरा लिया, जबकि पुनावा स्टेशन रोड स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र वजीरगंज के गोदाम में रात्रि में गोदाम कार्यालय की दो लोहे का गेट, तथा गोदरेज का दरवाजा के अलावा कैस रुपया का लॉकर का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपया नगद के साथ वहां पर पड़ी कई सामान को लेकर चोर फरार हो गया। वही मौके पर मौजूद बिस्कोमान गोदाम के बाहर एक कमरे में अपनी पत्नी के साथ रह रहे रात्री प्रहरी साधु शरण पासवान ने बताया कि करीब दस की संख्या में मौजूद अपराधीयों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना की घटना को अंजाम दिया है । उस समय मेरे कमरे के दरवाजे के निकट कई अपराधी खड़े थे । तथा मोबायल भी खराब पड़ा था । वजीरगंज निवासी नीरज कुमार एवं राकेश कुमार ने वजीरगंज थाना में अपने घर के आगे लगाए गए दो बुलेट एवं एक ट्रेक्टर की चोरी अज्ञात चोरों के द्बारा किए जाने की शिकायत की है । वजीरगंज थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि इन मामले में वजीरगंज पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर अपराधियों के धर पकड़ को लेकर छापामारी कर रही है । विदित हो कि पिछले माह ही पुनावा गाँव के दो दुकानों में चोरी की घटना हुई थी । उस घटना का उद्भेदन अब तक पुलिस के फायलो में उलझा है ।

Comments
Post a Comment