पीएम आवास योजना की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं मिलने से लाभार्थी परेशान

बारां, राजस्थान -  ग्राम पंचायत सीसवाली के लाभार्थी को पीएम आवास योजना की द्वितीय किश्त का भुगतान अभी तक नहीं मिलने से लाभार्थी का आवास आधा अधुरा पड़ा होने से परेशान हैं। लाभार्थी ममता पत्नि सुरेन्द्र हरिजन ने बताया की 2011 के सर्वे के आधार पर मेरा पीएम आवास योजना में स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली किश्त का भुगतान हुआ है !

जिससे मैंने  निर्माण कार्य शुरू करा कर फाउण्डेशन तक कम्पलिट करवा दिया गया है।प्रथम किश्त  से  जो भुगतान मिला था उस राशी से ज्यादा पैसे लगा कर मेने निर्माण कार्य करवा लिया गया है।मगर द्वितीय किश्त का भुगतान नहीं मिलने के कारण आगे का कार्य रुका हुआ है।वही द्वितीय किश्त का भुगतान नहीं मिलने से परेशान होकर अन्ता विकास अधिकारी,ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी, को कई बार अवगत भी करवा चुका है मगर अधिकरियों ने ध्यान नहीं दिया गया है व द्वितीय किस्त का भुगतान अभी तक भी नहीं हुआ है !



रिपोर्टर 
रविन्द्र कहार
(बारां/राजस्थान)
BVC857897

Comments