वजीरगंज के ई- किसान भवन का दरवाजा तोड़कर चोरी
- पुलिस पड़े मंद, चोरों का हौशला बुलंद
- वजीरगंज में चोर लगातार कर रहे हैं चोरियां
- एक माह में लगभग दर्जन भर वारदात को दे चुके हैं अंजाम
वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित ई - किसान भवन के एक कार्यालय का दरवाजा रविवार की रात चोरों तोड़ दिया और कार्यालय के अंदर उधम मचाया। सोमवार को सुबह दस बजे कर्मियों ने जब बाहर ग्रिल का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो एक कार्यालय का दरवाजा टूटा पाया और सारे कागजात बिखरे मिले। कार्यालय प्रभारी किसान समन्वयक विद्यापति ने बताया कि दरवाजे पर लगे ताला को चोरों ने तोड़ने की पूरी कोशिश की। ताला नहीं टूटने पर चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और गोदरेज का लॉक उखाड़ कर सारे दस्तावेजों को बिखेर दिया, साथ हीं काउन्टर में लगे सेल्फ को भी चोरों ने तोड़ा और उसमें से भी कागजात बाहर निकाल कर जमीन पर बिखेर दिया है। फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि चोर किस कागजात की तलाश कर रहे थे। ऑफिस में किसान संबंधित कागजातों के आलावे और कुछ नहीं रहता है। थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि संभवत: चोर भवन में उपर छत से अंदर दरवाजा खुला रहने के कारण घुस पाये थे। प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहात्मक प्रतित होता है, इस वारदात में कार्यालय के किसी कर्मी की मिलीभगत हो सकती है। फिलहाल आवेदन मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान करेगी और जल्द हीं मामले का पर्दाफाश हो जायगा।



Comments
Post a Comment