मवाना में रविवार की पैठ में मोटरसाइकिल के साईलेंसर से लगी आग।

 मवाना, मेरठ - बीते रविवार मवाना में पैठ बाजार में मोटरसाइकिल से खरीदारी करने आए। मोटरसाइकिल सरकारी अस्पताल में खड़ी की और खरीदारी करने निकल गए कुछ देर बाद गाड़ी के साइलेंसर गर्म होने के कारण बैग में रखे कुछ कपड़े आग पकड़ गए इसके कारण से बैग जलकर सिकुड़ गया एवं बैग में रखे कपड़े जलकर राख हो गए जिससे मोटरसाइकिल जलने से बाल-बाल बच गई
 यह घटना मवाना मेरठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है जहां पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी जिसमें अचानक धुआं उठने के कारण कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल के बैग को खोलकर देखा तो उसमें रखे कपड़े दहक रहे थे जिससे बहुत सारा दुआ उत्पन्न हो रहा था लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल में जो कपड़े रखे थे वह गर्म साइलेंसर होने के कारण आग पकड़ चुके थे
 जिसके कारण से मोटरसाइकिल में आग लगने का खतरा बन रहा था लोगों ने बाहर कपड़े निकाले एवं आग बुझाने की कोशिश की लोगों ने बताया कि काफी दूर से चलकर बाजार में पहुंची है मगर कोई चालाक को इस बारे में कोई खबर नहीं थी कि बैग में रखे कपड़े गर्म होकर आग पकड़ सकते हैं इसलिए बाजार में घूमने निकल गया मगर उसके जाते ही मोटरसाइकिल के बैग में धुंआ उठ गया आसपास खड़ी सैंकड़ों मोटरसाइकिल में आग लगने का खतरा बन रहा था । मगर आसपास के खड़े लोगो ने गाड़ी से सावधानीपूर्वक कपड़ों को निकाला एवं दूर फेंक दिया जिसके कारण से एक बड़ा हादसा होने से टला।

Comments