अज्ञात युवक का शव गड्ढे में मिला, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल्ली क्राईम प्रैस
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - छाता माइनर हरि का पूरा घीनपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बरामद किया है। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने अज्ञात में लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घीनपुर स्थित छाता माइनर के समीप सड़क के गड्ढे में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की उम्र लगभग बीस वर्ष थी। घंटों पुलिस ने कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक देखने से विक्षिप्त लगता है। शरीर पर जाहिरी चोट के निशान नहीं दिखे। शव मिलने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।
रिपोर्टर
(दिल्ली क्राईम प्रैस)
दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रयागयाज
Comments
Post a Comment