अवैध रेत खनन माफियाओं व प्रशासन के आगे सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी फेल
राजस्थान (रविन्द्र कहार) - उच्चतम न्यायालय ने अवैध रेत खनन को लेकर बुधवार को राजस्थान सरकार को फटकार लगाते हुए राज्य में धड़ल्ले से हो रहे अवैध रेत खनन पर पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाते हुए जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षकों को अवैध रेत खनन पर रोक के निर्देश दिए गये मगर बारां जिले के सीसवाली कस्बे में अवैध रेत खनन माफियाओं के आगे सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी फेल होता नजर आ रहा है।
ओर सीसवाली खाड़ी नदी से बजरी रात के अंधेरे में निकालने का काम जारी है।
जैसे तो सीसवाली कस्बे के लिए सुप्रीम कोट ने अवैध रेत खनन निकालने की खुली छुट दे रखी हो।खनन माफियाओ द्वारा रात के अंधेरे में सीसवाली खाड़ी नदी की तलहटी से जेसीबी मशीनों से दो दर्जन से अधिक टेक्ट्रर ट्राली से अवैध बजरी भर कर रात भर रोड पर फर्राटे भरते अपने गन्तव्य पर जाकर खाली हो रहे हैं। क्यो की खनन माफियाओं को ना प्रशासन का डर है ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की चिंता ।
खनन माफिया सीसवाली खाड़ी नदी भैरूपुरा, कनाडा, किशनपुरी,चरस का खाल,पापडली,आदि नदी की तलहटी से जेसीबी मशीन से भरकर टेक्ट्रर ट्राली से अवैध बजरी भरकर निकालने काम सुचारू रूप से चालू है।सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद भी रात के अंधेरे मे तेज रफ्तार से फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने अवैध रेत खनन रोकने के आदेश के बाद भी सीसवाली मे अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है।
रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान
Comments
Post a Comment