बार बार चक्कर लगाने पर भी नही मिल रहा बीमा राशी क्लेम, हरिद्वार रिपोर्ट
हरिद्वार, उत्तराखण्ड - हरिद्वार एक ऐसी नगरी है जहां धार्मिक स्थानों की कोई कमी नहीं है .! इसलिए हरिद्वार की शुरू से ही एक ऐतिहासिक पहचान रही है लेकिन हरिद्वार की नगरी से ही एक मामला सामने आया है जहां पंजाब नेशनल बैंक में एक व्यक्ति ने अपना जीवन ज्योति बीमा कराया था लेकिन मृत्यु के बाद उसे बीमा राशि का कोई क्लेम नहीं मिल पाया!
गांव महेश्वरा, लश्कर निवासी हरजीत सिंह ने अपने पिताजी करनाल सिंह का जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पंजाब नैशनल बैंक, शाखा गोरधनपुर, लक्सर, हरिद्वार में बीमा करवाया था ! लेकिन किसी अकास्मिक कारण हरजीत सिंह के पिताजी की मृत्यु हो गई एवं हरजीत सिंह ने बैंक के कर्मचारियों से बीमा राशि अनुदान के लिए संपर्क किया बैंक वालों ने कुछ दिन लगातार हरजीत सिंह को बैंक की शाखा में चक्कर लगवाए इसके साथ-साथ अजीत सिंह को इधर-उधर झांसा देकर बातों को टालते रहे एवं बीमा की राशि का कोई अनुदान नहीं किया गया परेशान हरजीत सिंह ने बैंक से बीमा राशि लेने के लिए मीडिया का सहारा लिया जिसके कारण बैंक कर्मचारी आहट में आ गए हरजीत सिंह का कहना है कि वह शाखा में काफी दिनों से लगातार चक्कर लगा रहे हैं और बैंक वाले उन्हें इधर से उधर अलग-अलग शाखाओं में ब्रांच में भेजते रहें। मगर बीमा राशि का क्लेम उन्हें दिलाने में किसी ने भी कार्रवाई नहीं की । लेकिन उन्हें बीमा की कोई राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि प्रत्येक व्यक्ति अपना बीमा इसलिए ही कराता है किधर परेशानी में उस बीमा राशि का फायदा उठा सकें लेकिन हर चीज के लिए यह सब कुछ उल्टा था ! हरजीत सिंह ने बैंक के बड़े कर्मचारियों से गुहार लगाई है कि उसकी बीमा राशि का क्लेम उन्हे जलाया जाए।

Comments
Post a Comment