लक्सर, हरिद्वार में अवैध शराब माफियो की विडियो बनायी तो मिली धमकी


लश्कर, हरिद्वार -  आज नशा समाज की सबसे बड़ी कमजोरी है आज की हार युवा पीढ़ी लगभग नशे में चूर है डब्ल्यूएचओ(WHO) सर्वे के अनुसार आज भारत में लगभग 95 पर्सेंट लोग नशा करते हैं !  जिसमें अधिकांश नशा अवैध माफिया के जरिए होता है जो स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी शहर गांव कस्बे आदि जगह पर आम हो गए हैं।

ऐसा ही एक मामला लक्सर के हरिद्वार क्षेत्र से है जहां पर एक दिल्ली क्राइम प्रैस के मेमबर, BVC328238 (सचिन कुमार) ने अवैध शराब माफियाओं के स्थान पर जाकर वीडियो बनाया। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शराब बेचने वाला व्यक्ति नशे का आदी है एवं दूसरा व्यक्ति शराब पी रहा है ।  उसी के दौरान शराब माफिया ने पत्रकार को और उसके सहपाठी को धमकी का हवाला देते हुये कहा कि पत्रकार को समझा लेना नही अच्छा नही होगा ।

शराब माफियाओं का यह गिरोह और भी बड़ा हो सकता है ।
लेकिन शासन और प्रशासन की मदद से शराब माफिया का गिरोह बढ़ता ही जा रहा है ।  जिसमें कोई भी कार्यवाही प्रशासन की तरफ से नजर नहीं आती है। क्या शासन और प्रशासन के लिए यह नशा और शराब माफिया आम हो गये हैं ।  अगर ऐसा है तो आने वाली पीढ़ियां हम नशे में चूर देखेंगे।
रिपोर्टर(दिल्ली क्राईम प्रैस) सचिन कुमार, हरिद्वार


Comments