दो बाइक सवार स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत । दिल्ली क्राईम प्रैस

 पिनाहट -  भदरौली पूजा पब्लिक के 2 स्टूडेंट मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर रवाना हुये थे । मदमस्त होकर मोटरसाइकिल हवा से बात कर रही थी। मगर उन्हे क्या मालूम था की अपने आसियाने तक पहुँचने से पहले ही उन्हे मौत की आगोश में सोना पडेगा। 


जी हाँ ये घटना है थाना पनाह क्षेत्र की जहाँ दो बाइक सवार युवको की मौत जो स्कूल से घर जा रहे थे। रोड़ पर युवक ने गाड़ी को बहुत तेज रफ्तार से दौड़ा रखा था। अचानक बाइक का संतुलन खो गया और सड़क पर घिसती हुयी दुर जा गिरी। दोनो युवको को गंभीरत चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। ये घटना पेट्रोल पंप के पास की है। 


जहां आननफान में लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी तो सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवकों के शवो को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने युवको के परिवार का पता कर उन्हें सुचित कर थाने पहुँची।

रिपोर्टर
अमरीश शाक्य, बाह
(दिल्ली क्राईम प्रैस)


Comments