शाहजहाँपुर के थाना क्षेत्र निगोही के उदरिया नहर में मिली लावारिस बाइक
शाहजहाँपुर - निगोही क्षेत्र के उस्मान पुर कटैया ,उदरिया नहर में स्थानीय लोगो ने एक हांडा की लीवो लावारिस बाइक पड़ी देखी जिसकी सूचना निगोही थाने में दी | पुलिस ने तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो की मदद से बाइक को पानी से बाहर निकाला ,बाइक पर कोई नम्बर प्लेट नहीं थी और न ही कोई बाइक के पेपर थे, बाइक बिल्कुल नई लग रही थी | कुछ स्थानीय लोगो ने बताया कि बाइक रात से नहर में पड़ी है | पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है , पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |
बाईक पर एक शीट कवर चढा है। जिस पर सर्विस सेंटर के कुछ नंबर लिखे है। पुलिस उन नंबरो के आधार पर पता लगाने की कोशिश करेगी। यह बाइक किसके नाम पर है । अब देखना यह की दिन प्रतिदिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। और ऐसे मे शाशन या प्रशासन बाइक के असली मालिक का पता लगा पाते है या फिर सैकड़ों पड़े अन्य अधूरें केश की तरहा यह भी सिर्फ धुल खायेगा।
रिपोर्टर
मनोज तिवारी, शाहजहाँपुर
Comments
Post a Comment