गांव के तालाब की गंदगी से बदहाली और ग्राम प्रधान ने नही कराई आज तक सफाई
लस्कर, हरिद्वार - आज सरकार हर तरफ अपनी योजनाओं का आह्वान कर रही है। मगर कुछ भृष्ट सरकारीतंत्र देश के ढांचे को खोखला बना रहे है। योजना लागू जरूर होती है। लेकिन जरूरतमंद तक नही पहुँच पाती है। अब चाहे गरीबों की पेंशन योजना हो या फिर सफाई अभियान हो।
ग्राम नियामतपुर, हरिद्वार में एक तलाब है। जो पिछले कई सालों से तालाब की हालत इतनी बत्तर हो गयी है अब वहाँ घडियाल, मगरमच्छ, पटरागॉय, सांप, जैसे खतरनाक जहरीले जीव पैदा हो गये है । ग्राम वासियों ने बताया कि वहा गांव के लोगो का जंगल बहार के काम से आना जाना होता है जिसके कारण जहरीले जीव के काटने का डर बना रहता है। तलाब एक ऐतिहासिक धरोहर होती है जिसे बचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मगर ग्रामवासियों प्रधान को कोई फर्क नही पड़ता है। जहाँ ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान से सफाई के लिए काफी बार गुहार लगाई है मगर आज तक उस तालाब की सफाई नही हुयी। भविष्य में अगर तालाब को लेकर किसी के साथ कोई अनऐच्छिक घटना घटती है। तो ऐसे में कौन जिम्मेदार होगा शाशन या प्रशासन।
हालांकि शाशन और प्रशासन अपनी पुर्ण योगदान दे रहे है। मगर कुछ भृष्ट लोग के कारण ऐसी स्थिति बनी रहती है।

Comments
Post a Comment