बलात्कार कर वीडियों वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिल्ली क्राईम प्रैस

जौनपुर (सन्तोष कुमार यादव) -  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ।
अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19.02.2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जौनपुर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्री सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर,जौनपुर में उ0नि0 रामजी सैनी मय हमराह हे0का0 राजेश सिंह व का0 विपिन यादव के साथ हमराह लेकर देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाने पर पंजीकृत मु0अ0स0- 48/20 धारा 342/376/506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट व 67 आई0टी0 एक्ट में बलात्कार कर वीडियों वायरल करने वाला वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल यादव पुत्र हरी यादव उर्फ पहलवान नि0 रामदासपुर नेवादा थाना- लाइन बाजार, जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कही जाने की फिराक में है जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर उ0नि0 रामजी सैनी मय टीम के साथ दबिश देकर वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल यादव पुत्र हरी यादव उर्फ पहलवान नि0 रामदासपुर नेवादा थाना- लाइन बाजार, जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । 
गिरफ्तार अभियुक्त- 
1- कन्हैयालाल यादव पुत्र हरी यादव उर्फ पहलवान नि0 रामदासपुर नेवादा थाना- लाइन बाजार, जौनपुर

गिरफ्तारी टीमः- 
1- उ0नि0 रामजी सैनी प्रभारी थाना लाइन बाजार, जौनपुर ।  
2- हे0का0 राजेश सिंह थाना लाइन बाजार, जौनपुर ।  
  3- का0 विपिन यादव थाना लाइन बाजार, जौनपुर ।

रिपोर्टर
सन्तोष कुमार यादव
(दिल्ली क्राइम प्रेस) 

Comments