महिला शव को दफनाने के चलते हुआ विवाद, ग्राम प्रधान की सूझ बूझ से दफनाया गया शव - दिल्ली क्राईम प्रैस

जौनपुर (दिपक गुप्ता) -  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव में गुरुवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। बाद में पहुंचे एसडीएम शाहगंज सीओ सदर व ग्राम प्रधान की सूझ बूझ से दोनों पक्षो को समझा बुझाकर महिला का शव दफन किया गया।
बताते हैं कि गुरुवार को बड़ऊर गावं निवासी शहाना (36) पत्नी नूर मोहम्मद का देहांत हो गया। मृतक की कब्रा खोदने के लिए परिजन जब गांव के कर्बला स्थित कब्रिास्तान गये तो गांव के मिल्की वर्ग के अबरार व नैयर हसन यह कहकर आपत्ति प्रकट की यह उनका पैतृक कब्रिास्तान है उसमें शहाना का शव नहीं दफन होगा जबकि नूर मोहम्मद का कहना था कि उनके पूर्वज इसी कब्रिास्तान में दफन होते आए है। ग्रामप्रधान डा. अरविंद गुप्ता को सूचना मिली तो वो भी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। फिर एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ सदर नृपेंद्र भी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर कानूगो रामचन्द्र गुलाब सिंह और लेखपाल श्रीप्रकाश अग्रहरि से जमीन की छानबीन करायी गयी तो वह श्रेणी छह की ज़मीन निकली। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर इसी कब्रिास्तान के एक भाग में गुरुवार की देर शाम शाहाना का शव सकुशल दफन कर दिया गया।

रिपोर्टर
दीपक गुप्ता
जौनपुर

Comments