गार्ड ने साथियों के साथ मिलकर रची थी लूट की साजिश

प्रयागराज-  स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर 9 फरवरी की रात 24 बैटरी लूटने की साजिश गार्ड ने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने गार्ड समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। साथ ही गायब की गई बैटरी भी बरामद कर ली।


क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह ने बताया कि जंघई मुगराबादशाहपुर मार्ग पर स्थित सेमरी बाजार में वोडाफोन का टावर लगा है। यहां पर प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के अरवासी गांव निवासी राजा चौहान बतौर गार्ड नियुक्त था। उसने शिकायत की थी कि नौ फरवरी की रात में बोलेरो सवार दो बदमाश टावर के अंदर घुसे और तमंचा के बल पर बंधक बनाकर 24 बैटरी खोल ले गये। जांच में पता चला कि गार्ड ही साजिशकर्ता है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर टावर में लगी बैटरी को जंघई स्थित एक कबाड़ी के यहां से बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में राजा चौहान, महेंद्र गुप्ता, विमलेश जायसवाल हैं।


Reporter
BVC473169
Durgesh Kumar (Prayagraj)    
Mobile 9936970021

Comments