छबड़ा एवं बारां पुलिस की स्पेशल टीम ने 4पिस्टल,1रिवाल्वर एवं 18 जिन्दा कारतूस सहित पाचं आरोपी गिरफ्तार।

राजस्थान (रविन्द्र कहार)  -  बारा जिला पुलिस अधीक्षक डा रवि  स्पेशल पुलिस टीम एवं छबड़ा पुलिस ने हथियार तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने बेचने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार पिस्टल,एक रिवाल्वर एवं 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं
थानाधिकारी रामानंद यादव के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक  की स्पेशल पुलिस टीम एवं उनके नेतृत्व में छबड़ा पुलिस ने कस्बे की शिव कॉलोनी निवासी छबड़ा थाने के हिस्ट्रीशीटर छीतर लाल माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए इसके बाद इससे सघनता से पूछताछ में उगले राज के आधार पर पुलिस ने अलीगंज बाजार निवासी अब्दुल रफीक भीलवाड़ा नीचा गांव निवासी जमुना लाल मीणा अटरु के गायत्री नगर निवासी अफजल हुसैन, अटरु के अंन्ताना निवासी महावीर धाकड़, को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार पिस्टल 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

यह कार्रवाई में शामिल थानाधिकारी छबडा रामानंद यादव के नेतृत्व में बारा स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल परसराम, डालूराम, पवन कुमार, कांस्टेबल रामविलास, कृष्ण कुमार, बलवान, शाहउद्दीन, एवं मनीष तथा छबडा के एसआई संपतराज, अभयसिंह, हेड कांस्टेबल विनोद, अजीत सिंह कांस्टेबल नवीन एवं रणवीर टिम में मौजूद रहे  । 


रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान/ छबड़ा 

Comments