3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो व्यक्ति। दिल्ली क्राईम प्रैस
वाराणसी/भदैनी मिरर (सन्तोष कुमार यादव) - गाजें की एक बड़ी खेप पकड़ने में राजस्व आसूचना निदेशाल (डीआरआई) वाराणसी यूनिट को सफलता मिली है। यह सफलता सोमवार की रात्रि को मिली। डीआरआई यूनिट ने घेरेबंदी कर एक ट्रक से 20 कुंतल गांजे के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
डीआरआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी की एक ट्रक संख्या UP-63-T-2869 से भारी मात्रा में गंजे की खेप वाराणसी आने वाली है। इस सूचना पर 17/18 फरवरी की रात रामनगर थानांतर्गत टेंगरा मोड़ और लंका थानांतर्गत डाफी टोल प्लाज़ा के पास हमने घेराबंदी कर ली और ट्रक के आने का इंतज़ार करने लगे।कुछ ही देर बाद के ट्रक आता दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा किया गया, जैसे ही ट्रक रुकी दो लोग उसमे से कूदकर भागने लगे जिन्हे तुरंत ही पकड़ लिया गया। पकडे गए लोगों ने अपना नाम क्रमशः मटरू शंकर बिन्द निवासी, बरैनी, कछवा, मिर्ज़ापुर और मोहम्मद खुर्शीद निवासी, कोरापुट, उड़ीसा बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे लगभग 20 कुंतल गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के बार्डर पर मौजूद जंगल से ट्रक में लोड किया गया है। पकडे गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ आंकी गयी है। पकडे दोनों अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार ये दोनों पिछले कई महीनो से गांजे की तस्करी में संलिप्त है और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के बड़े ड्रग तस्करों से जुड़े है I इससे पहले भी अक्टूबर 2019 के लगभग 12 कुन्तल गांजे की खेप डीआरआई द्वारा पकड़ी गयी थी । इस प्रकरण में वाराणसी / मिर्ज़ापुर में गांजे के खेप की डिलीवरी लेने वालों के विरुद्ध जरुरी जानकारी प्राप्त हुई है और जल्द ही इनके नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा ।
रिपोर्टर
सन्तोष कुमार यादव
(दिल्ली क्राइम प्रेस)

Comments
Post a Comment