केराकत पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त/अपराधी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक नाजायज पिस्टल 32 मय 03 जिंदा कारतूस बरामद - Indian Public News

जौनपुर (सन्तोष कुमार यादव) -  पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा–निर्देशन में केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति नीरज चौहान उर्फ सोनू पुत्र प्रदीप चौहान नि0 बीबीपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को बेलाव पुलिया के पास से समय करीब 16.45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया।
नीरज चौहान उर्फ सोनू के पास से एक अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. नीरज चौहान उर्फ सोनू पुत्र प्रदीप चौहान नि0 बीबीपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-

1. एक नाजायज पिस्टल  32 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

(1). उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, चौकी प्रभारी थाना गद्दी थाना केराकत जनपद जौनपुर।

(2). उ0नि0 हीरामणि यादव।
का0 अखिलेश कुमार , का0 सुशील कुसंमार सिंह, का0 जयशील तिवारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

रिपोर्टर
संतोष कुमार यादव
जौनपुर, उत्तर प्रदेश

Comments