हादसे में दो सगे भाइयों सहित 3 की मौत

दिल्ली क्राइम प्रेस
रिपोर्ट- वीरेश वर्मा

पीलीभीत। एक कार पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाईयांे सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से बमुष्किल कार को काटकर मृतकों के षवों को निकालकर पंचनामा करने के उपरांत पीएम को भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक अपने दोस्त की गांड़ी पलटने की सूचना पर उसको देखने जा रहे थे। फिलहाल मौत की सूचना पर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
वीओ-1- कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी सूबा सिहं के पुत्र रूपेंन्द्र सिंह और सोना सिंह अपने एक अन्य साथी मलकीत सिंह के साथ सुबह अपनी कार में सवार होकर अपने दोस्त की कार पलटने की सूचना पर उसको देखने जा रहे थे। कि जैसे ही उनकी कार खमरिया पुल के पास पहुंची वैसे तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही तीनों कार सवारों की मौत हो गई।
हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पूरनपुर पुलिस ने राहगीरों की मद्द से बमुष्किल कार काट कर मृतकों को निकाला। पुलिस ने मृतको के परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद षवों का पंचानाम करने के उपरांत पीएम को भेज दिया है। वही मौत की सूचना से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। वही हादसे में अपने दो पुत्र रूपेंन्द्र सिंह और सोना सिंह को खोने के बाद पिता सबा सिंह अपने होष हवास ही खो चुका है।

Comments