बहरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला-पुरुष समेत 23 गिरफ्तार ।

बीती रात विवादित जमीन पर मंदिर बनाने की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो पुलिस के सामने मारपीट देखकर नाराज हो गए। ग्रमीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौच, धक्कामुक्की व मारपीट कर रहे थे। थाने की फोर्स पहुंची तो मामला और बिगड़ गया। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने पर फोर्स ने सख्ती दिखानी चाही तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
बहरिया के करनाईपुर निवासी राम प्रसाद ने बुधवार रात 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसकी विवादित जमीन पर विरोधी राम कुमार मंदिर बनवा रहा है। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची तो दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो पुलिस की मौजूदगी में मारपीट देखकर नाराज हो गए। पुलिसकर्मियों ने धक्कामुक्की कर कुछ लोगों को मारपीट दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को खींचकर कमरे में बंदकर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की सूचना से हड़कंप मचा। एसएसपी के निर्देश पर बहरिया थाने की फोर्स करनाईपुर पहुंची। फोर्स ने वहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने पर ग्रामीणों को धमकाया तो महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने उग्र होकर पुलिस पर हमला बोल दिया। जूता, चप्पल और डंडा से हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और बंधक बने डायल 112 के पुलिसकर्मियों को छुड़ाकर थाने ले गए। बहरिया इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने डायल 112 के पुलिस चालक लालचन्द्र की तहरीर पर रामकुमार को नामजद करते हुए अज्ञात पचास पुरुष व महिलाओं के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। बहरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में लेकर पुलिस से अभद्रता की।
23 गिरफ्तार, भेजे गए जेल! 



रिपोर्टर   
(दिल्ली क्राईम प्रैस)
दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रयागयाज


Comments