अकाउंटेंट ने कंपनी कर्मचारियों के खाते से उड़ाए 23 लाख - Indian Public News

प्रयागराज(दुर्गेश विश्वकर्मा) -  दुबई स्थित आरएचएस कंपनी में कर्मचारियों के खाते से 23 लाख 11 हजार 897 रुपये उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चक जीरोरोड में रह रहे कंपनी के अधिकृत पैरोकार अमित कुमार श्रीवास्तव ने बहरिया स्थित कनेहटी में रह रहे कंपनी के अकाउंटेंट नागेंद्र कुमार के खिलाफ कनर्लगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। है।
नागेंद्र फरवरी के पहले सप्ताह में शहर आया था। उसने कंपनी की कर्मचारी निशा केखाते से कचहरी स्थित एटीएम से धोखाधड़ी के जरिए 10742 रुपये, रामसागर के खाते से 39 हजार रुपये व उदयराज के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। अचानक कर्मचारियों के खाते से रुपये निकले तो कंपनी की ओर से जांच की गई जिसमें पता चला कि नागेंद्र कुमार ने कंपनी के कर्मचारियों के डेबिट कार्ड और पिन नंबर संबंधित जानकारी चुरा लिया है। 
उसके बाद से नागेंद्र लगातार अब तक विभिन्न कर्मचारियों के खाते से 23 लाख 11 हजार 897 रुपये निकाले हैं। जिसमें से कुछ रकम नागेंद्र ने अपने भाई महेंद्र के चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के खाते में भी ट्रांसफर किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

Comments