मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 125 गाड़ियां व 54 वाहन चोरों को पकड़ा। दिल्ली क्राईम प्रैस
मेरठ. मेरठ पुलिस (Meerut Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जी हां, पुलिस ने एक साथ 54 वाहन चोर और 125 गाड़ियां (125 Vehicles) बरामद की हैं. मेरठ पुलिस के लिहाज से ये अब तक वाहन चोरों का सबसे बड़ा खुलासा है. मजेदार बात ये है कि उसने यह कामयाबी 24 घंटे की कवायद के बाद हासिल की है और हर कोई इस खुलासे के बाद हैरान है.
अभियान चलाकर चौबीस घंटे के अंदर किया ये काम
मेरठ पुलिस ने अभियान चलाकर चौबीस घंटे के अंदर सात हजार से ज्यादा गाड़ियों की चेकिंग की. एसएसपी अजय साहनी ने डीजीपी के निर्देश पर बाइकर्स गैंग को लेकर ये बड़ा अभियान चलाया गया. एसएसपी ने बताया कि समूचे जनपद में चौबीस घंटे से ये अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान तकरीबन सात हजार गाड़ियों को चेक किया गया. जबकि तकरीबन दस हजार व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई. इस दौरान बिना नम्बर प्लेट की 44 गाड़ियां भी मिलीं, तो पुलिस ने 855 गाड़ियों का चालान भी किया.

एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक इस बड़े खुलासे में हो सकता है कि एनसीआर क्षेत्र के भी कई चोरी के वाहन बरामद किए गए हों. आरटीओ की जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि कौन सी गाड़ी कहां की है. पुलिस ने इन वाहन चोरों के पास से 16 तमंचे, 31 कारतूस और छह चाकू भी बरामद किए हैं.
सोतीगंज बाजार है चोरी की गाड़ियों के कटान का गढ़
गौरतलब है कि मेरठ के सोतीगंज बाजार को चोरी की गाड़ियों के कटान का गढ़ माना जाता रहा है. ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन गाड़ियों को मेरठ में खपाने की तैयारी थी. इस अभियान से ये भी स्पष्ट हो जाता है कि अगर पुलिस अपने पर आ जाए तो वाहन चोरों की खैर नहीं. अगर चौबीस घंटे के अंदर 54 वाहन चोर और 125 वाहन एक साथ पकड़े जा सकते हैं, तो इस तरह के अभियान चालू रखे जाएं तो वाहन चोरों के आका दिखाई नहीं देंगे.
Comments
Post a Comment