जौनपुर में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मो0 मेराज को प्रतिबन्धित दोहरा कुल 25 पैकेट, 25 पैकेट जर्दा व बिक्री का 190 रु0 के साथ गिरफ्तार- दिल्ली क्राईम प्रैस

जौनपुर (संतोष कुमार) -   पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखवीर की सूचना पर एक व्यक्ति दोपरा बेचने वाला किला तिराहा के पास से दिनांक 15/02/2020 समय 18.15 बजे गिरफ्तार किया गया
 जिसके कब्जे से एक झोला में अपमिश्रित व अपायकर दोहरा कुल 25 पैकेट , 25 पैकेट जर्दा व बिक्री का 190 रुपया बरामद किया गया। जिसके संबंध मे  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2020 धारा 272/273 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मो0 मेराज पुत्र स्व0 अब्दुल हयी निवासी केरारकोट थाना कोतवाली जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. दोहरा कुल 25 पैकेट , 25 पैकेट जर्दा व बिक्री का 190 रुपया
गिरफ्तारी/बरादमगी करने वाली पुलिस टीम-
1. निरी0 पवन कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जौनपुर।
2. उ0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय  चौकी प्रभारी सिपाह थाना कोतवाली जौनपुर।
3. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जौनपुर।
4. उ0नि0 राजीव मल्ल थाना कोतवाली जौनपुर। 
5. हे0का0 लालधर यादव थाना कोतवाली जौनपुर।
6. का0 महेन्द्र यादव थाना कोतवाली जौनपुर।

रिपोर्टर
संतोष कुमार यादव
(दिल्ली क्राईम प्रैस) 

Comments